{"_id":"5a9592d94f1c1bef7b8b9d39","slug":"91519751897-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों की हड़ताल से समितियों में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों की हड़ताल से समितियों में कामकाज ठप
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। साधन समिति सचिव परिषद एवं आंकिक कर्मचारी संगठन सहकारी समितियां उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल से किसानों को वितरण होने वाले ऋण वितरण व बकाए ऋण की वसूली का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।
बीते 19 फरवरी से सचिव परिषद एवं आंकिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में सचिवों को सातवें वेतनमान एवं आंकिकों को समान कार्य का समान वेतन समेत कई मांगों लेकर संबंधित प्रदेश के समस्त जिलों के कर्मचारियों ने देहरादून परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन नौ दिन बाद भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। समिति के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से समितियों में पहुंच रहे किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं, मिनी बैंकों में आने वाली विकलांग, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के खाताधारक प्रतिदिन बैंक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से उन्हें भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।