फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होंगे भगवान मद्महेश्वर

आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होंगे भगवान मद्महेश्वर

Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होंगे भगवान मद्महेश्वर

विज्ञापन
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर शनिवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएंगे। अगले छह माह अब यहीं उनकी पूजा होगी। आराध्य के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बीकेटीसी ने मंदिर को भव्य रूप से सजाया है।
शुक्रवार को राकेश्वरी मंदिर रांसी में मद्महेश्वर भगवान की चल विग्रह डोली की मुख्य पुजारी राजशेखर लिंग ने विशेष पूजा की। भगवान को भोग लगाकर आरती की गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने आराध्य की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की मनौतियां मांगी। इसके बाद प्रात: 8 बजे भगवान की डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद आराध्य की डोली उनियाणा, राउंलैंक, जुगासू और बुरूआ होते हुए दोपहर बाद मनसूना पहुंची, जहां भक्तों ने पुष्प-अक्षत के साथ स्वागत कर पगड़ी पहनाई। इसके बाद यहां से करीब तीन किमी का सफर तय करते हुए बाबा की डोली शाम चार बजे भक्तों के हुजूम के बीच गिरिया गांव पहुंची, जहां पूर गांव और क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
भगवान मद्महेश्वर के डोली आगमन पर मद्महेश्वर घाटी के ग्रामीणों द्वारा मनसूना बाजार में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed