{"_id":"59c3f42a4f1c1bb1688b60dd","slug":"91506014250-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामहिम को रिंगाल की टोकरी में दिया जाएगा कलेऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामहिम को रिंगाल की टोकरी में दिया जाएगा कलेऊ
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंच रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति लोक संस्कृति से जुड़े विशेष उत्पाद और कलेऊ भेंट करेगी। बता दें राष्ट्रपति 24 सितंबर को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंच रहे हैं।
समिति महामहिम को पहाड़ की समलौण (विशेष भेंट) के तौर पर रिंगाल की टोकरी में रोट और अरसे के साथ गुलगुले भेंट करेगी। समिति के मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि पहाड़ की संस्कृति और रीति-रिवाजों के तहत महामहिम का अभिनंदन किया जाएगा। उन्हें स्थानीय हस्तशिल्प से निर्मित केदारनाथ मंदिर का मॉडल भी भेंट किया जाएगा। ब्यूरो