{"_id":"5985f8334f1c1ba5368b45ef","slug":"91501952051-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी बांगर के लोगों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी बांगर के लोगों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के पूर्वी बांगर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य, संचार, शिक्षा और यातायात सुविधा की मांग को लेकर डीएम से भेंट की।
ग्राम प्रधान नवीन सेमवाल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा क्षेत्र के 10 से अधिक ग्राम पंचायतों की जनता जरूरी सुविधाओं के अभाव में जीने को विवश है। पूर्वी बांगर के लिए यातायात सुविधा नहीं है और एलोपैथिक अस्पताल चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के अभाव में शोपीस बना है। बीएसएनएल का का मोबाइल टावर क्षमता कम होने के चलते खानापूर्ति साबित हो रहा है। इस पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने चिकित्सालय में सप्ताह में दो दिन चिकित्सक की तैनाती सहित शिक्षा, सड़क, संचार और यातायात की समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चरण सिंह रावत, दयाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बलवीर राणा, चंद्रदत्त सेमवाल, राधाकृष्ण सेमवाल और बलवीर बैरवाण आदि शामिल थे।