फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   885 million will improve the condition of 11 rivers

885 करोड़ से सुधरेगी 11 नदियों की दशा

Tue, 06 Dec 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 06 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
885 million will improve the condition of 11 rivers
रुद्रप्रयाग पहुंचे नमामि गंगे उत्तराखंड के परियोजना निदेशक संतोष विजय शर्मा - फोटो : amar ujala.
नमामि गंगे योजना के तहत 885 करोड़ की लागत से गंगा सहित 11 नदियों की दशा सुधारी जाएगी। वन विभाग ने इन कार्यों के लिए पंचवर्षीय डीपीआर (2016-17 से 2020-21) तैयार की है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 16 करोड़ के कार्य होंगे। प्रोजेक्ट में 11 नदियों सहित इनके किनारे  बसे नगरों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे नमामि गंगे उत्तराखंड के परियोजना निदेशक संतोष विजय शर्मा ने योजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि राज्य में वन विभाग एफआईजी (फारेस्ट्री इंटरवेंसन ऑफ गंगा) के तहत तटबंधों के निर्माण के साथ स्नानघाट और अन्य कार्य करेगा ताकि गंदगी नदियों में न जाए।
विज्ञापन


हरियाली के लिए हाईवे, पैदल रास्तों और नदियों के किनारे बसे नगरों में विभिन्न प्रजातियों के फूल और पौधों का रोपण किया जाएगा। आपदा और अन्य कारणों से होने वाले नुकसान से भूमि को बचाने के लिए 200 हेक्टेयर भूमि को संरक्षित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा और सहायक नदियों के किनारे बसे नगरों में गंगा वाटिकाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा वृक्ष मेरा धन योजना के तहत वन विभाग 45 हजार फलदार पौधे, जिनमें सेब, आडू, अखरोट और खुमानी के पौधे शामिल हैं, काश्तकारों को बांटेगा। परियोजना निदेशक ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना की तकनीकी जानकारी दी। प्रदेश स्तर पर होने वाले कार्यों के लिए वन विभाग की ओर से 21 प्रभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed