फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   भाजपा ने प्रत्याशियों के समर्थन में निकाली रैली

भाजपा ने प्रत्याशियों के समर्थन में निकाली रैली

Thu, 15 Nov 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने प्रत्याशियों के समर्थन में निकाली रैली
रुद्रप्रयाग। भाजपा ने नगर पालिका रुद्रप्रयाग में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सरस्वती त्रिवेदी के समर्थन में रैली निकाली। पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण और विधायक भरत सिंह चौधरी ने आमजन से संपर्क करते हुए प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष व विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के साथ रुद्रप्रयाग में रैली निकाली। इस दौरान मुख्य बाजार, बेलणी और आर्मी कैंट क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। उधर, तिलवाड़ा में भी भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी वीरा देवी के समर्थन में रैली निकाली। इस मौके पर आशीष गैरोला, विकास डिमरी, वाचस्पति सेमवाल, अजय सेमवाल, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र रावत, विक्रम कंडारी, सतेंद्र बर्त्वाल, सरला खंडूरी, शशि नौटियाल, ममता नौटियाल, शकुंतला जगवाण, हेमा पुष्पवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जनता से अपने पक्ष में मांगे वोट
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला बिष्ट ने नगर क्षेत्र में रैली निकाली और जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ कोरे आश्वासन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्याशी गीता झिक्वांण ने समर्थकों के साथ नगर के सुमेरपुर, अमसारी और सरकारी विभागों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष डीएस झिक्वांण, सूरत सिंह राणा, सरला देवी, विजयपाल जगवाण, शिव सिंह रावत, आनंद कोहली, कालीचरण रावत आदि थे।

......
विनय
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed