{"_id":"5b6337364f1c1bc57a8b7d4f","slug":"81533228854-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने मिशन 2019 के लिए शुरू की कमर कसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने मिशन 2019 के लिए शुरू की कमर कसनी
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में बूथ व शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही मिशन 2019 की तैयारियों में जुटने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लोगों को लाभ मिले, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जन-जन से संपर्क करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, बैंक, सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के हरसंभव प्रयास होंगे। जिलाध्यक्ष कप्रवाण ने मिशन 2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी अजय सेमवाल व मंडल अध्यक्ष जोशी ने कहा कि भाजपा के प्रति आम आदमी का विश्वास बढ़ रहा है। हमें, लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए धरातल पर कार्य करने होंगे। बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष दीपक सिलोड़ी, गौरव चौधरी, दीपक रावत, दुर्गा प्रसाद खंडूरी, शोभन नेगी, ताजबर बिष्ट, गुलाब रावत, गोपाल रावत आदि थे।