{"_id":"5ad77be74f1c1b6e098b533f","slug":"81524071399-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्स सिग्मा मेडिकल संस्था द्वितीय केदार मद्महेश्वर में देगी चिकित्सा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स सिग्मा मेडिकल संस्था द्वितीय केदार मद्महेश्वर में देगी चिकित्सा सुविधा
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। यात्राकाल में जनपद के आठ स्थानों पर सिक्स सिग्मा मेडिकल संस्था एमआरपी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देगी। 30 सदस्यीय चिकित्सकीय दल 25 अप्रैल तक जिला मुख्यालय पहुंचेगा। इस बार द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम में भी श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज नैथानी ने बताया कि दो माह पूर्व संस्था को पत्र लिखकर केदारनाथ यात्रा स्वास्थ्य सुविधा में सहयोग मांगा गया था। जवाब में संस्था के पदाधिकारियों की ओर से सहयोग की बात कही गई। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा, रुद्रा प्वाइंट और केदारनाथ के अलावा त्रियुगीनारायण में एमआरपी स्थापित की जाएगी। इसके लिए तृतीय केदार तुंगनाथ के अलावा द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम और गौंडार गांव में श्रद्धालुओं व स्थानीय के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। संस्था द्वारा 6 विशेषज्ञ डाक्टर व 24 पैरामेडिकल का स्टाफ भेजा जा रहा है। इधर, संस्था के डायरेक्टर डा. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि यात्राकाल में श्रद्धालुओं व अन्य जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। बताया कि जो चिकित्सकीय दल यात्रा के लिए जनपद रुद्रप्रयाग भेजा जा रहा है, उसमें शामिल सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य मध्य हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कार्य करने में कुशल हैं। बताया कि संस्था की ओर से कुछ समय पूर्व माउंट एवरेस्ट के पास 24 हजार 500 फीट ऊंचाई पर पर्वतारोहियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा चुकी है। साथ ही वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा व 2015 में नेपाल में आए भूकंप के पीड़ितों सहित 2016 में अमरनाथ में यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर चुका है।