फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कर्नाटक का भ्रमण कर लौटा 10 सदस्यीय छात्र दल

कर्नाटक का भ्रमण कर लौटा 10 सदस्यीय छात्र दल

Fri, 15 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक का भ्रमण कर लौटा 10 सदस्यीय छात्र दल

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के माध्यम से कर्नाटक राज्य के भ्रमण से लौटे 10 सदस्यीय छात्र दल का जीआईसी रुद्रप्रयाग में स्वागत किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष व सीडीओ ने छात्रों को पुरस्कृत भी किया।

विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए लाभकारी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर समय-समय पर जिला स्तर पर छात्र-छात्राओं को अलग-अलग स्कूलों का भ्रमण कराया जाना चाहिए। सीडीओ डीआर जोशी ने कहा कि छात्र अपने अनुभवों को अन्य छात्र-छात्राओं से साझा करें। मुख्य शिक्षाधिकारी सीएन काला ने कहा कि छात्रों के इस भ्रमण से दोनों विद्यालयों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक व रमसा परियोजना अधिकारी एलएस दानू ने बताया कि जीआईसी रुद्रप्रयाग (4) व जीआईसी नारायणकोटी (6) के 10 छात्रों के दल ने दस दिवसीय भ्रमण में वहां के स्कूल, कालेज व उच्च शिक्षण संस्थानों सहित रमणीक स्थलों का भ्रमण कर जानकारी जुटाई है। उधर, जीआईसी नारायणकोटी में भी छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीएस खत्री, पीटीए अध्यक्ष, एसएमसी अध्यक्ष कुंवर भेंतवाल व पीटीए अध्यक्ष लखपत पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed