{"_id":"59e3872f4f1c1b6a678b6108","slug":"81508083503-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदार महोत्सव में रही धार्मिक गीत, भजन-कीर्तन की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदार महोत्सव में रही धार्मिक गीत, भजन-कीर्तन की धूम
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की स्तुति के साथ रविवार को केदार महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हिमवंत देश होला त्रियुगीनारायण, जै हो बाबा, तेेरी जै, जय बदरी-केदारनाथ, गंगोत्री जै जै..,जौ जस देई जैसे गीतों पर लोग झूम उठे।
केदारनाथ धाम में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय केदार महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने कहा, कि इस तरह के आयोजन से जहां बाबा के धाम से लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बल मिलेगा। वहीं, सुरक्षित केदारनाथ, सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश भी जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने धार्मिक परंपराओं, लोक संस्कृति, रीति-रीवाजों को बढ़ावा देने के लिए यात्रकाल में अलग-अलग स्थानों पर इस तरह के आयोजनों की बात भी कही। कार्यक्रम में गौरीकुंड से ट्रैकिंग कर पहुंचे राजकीय इंटर कालेज रामपुर के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित एक से बढ़कर एक गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों ने बाबा केदार की स्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केदार महोत्सव में शामिल देश, विदेश के श्रद्धालुओं ने योग और ध्यान भी किया। इसके उपरांत जीएमवीएना परिसर से एमआई-26 हेलीपैड तक वृहद सफाई अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह, राजकुमार नौटियाल, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगराण सहित अन्य मौजूद थे।