फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रप्रयाग जिले में साहसिक खेल बनेंगे युवाओं के रोजगार का जरिया

रुद्रप्रयाग जिले में साहसिक खेल बनेंगे युवाओं के रोजगार का जरिया

Sat, 02 Feb 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले में साहसिक खेल बनेंगे युवाओं के रोजगार का जरिया

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सब कुछ कार्ययोजना के अनुसार हुआ तो जनपद में साहसिक खेल युवाओं की आर्थिकी को नया आयाम देंगे। साथ ही वर्ष भर देश-विदेश के पर्यटकों से यहां की वादियां गुलजार रहेंगी। पर्यटन विभाग और प्रशासन ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर दी है, जिसके तहत पहले चरण में 10 युवाओं को स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए औली भेज दिया गया है। ट्रेकिंग के लिए पांच नए रूट चयनित किए गए हैं। साथ ही साइकिलिंग, माउंट बाइकिंग और बोटिंग, राफ्टिंग और क्नोइंग के लिए जल्द खेल स्थलों का चयन किया जाएगा।
यात्राकाल के बाद भी पर्यटकों की आमद बनी रहे, इसके लिए जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने जिले में पारंपरिक ट्रेकिंग रूटों के अलावा इस वर्ष से दुलगबिट्टा, मैठाणाखाल, देवरियाताल, तुंगनाथ-चंद्रशिला और कार्तिक स्वामी रूट को शुरू कर दिया है। इनका संचालन स्थानीय युवाओं द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा अलकनंदा नदी पर पपडासू में वाटर एडवेंचर स्पोर्टस के तहत फरवरी मध्य से आयोजन किया जाएगा। खेलों का प्रतिनिधित्व स्थानीय युवा करेंगे। उन्हें विभाग द्वारा पहले विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में ये युवा बतौर प्रशिक्षक अन्य खेल प्रतिभागियों को जल खेलों के गुर सीखाएंगे। इसके अलावा वर्ल्ड वाचिंग को लेकर भी विभाग ने विशेष योजना बनाई है। जिले में कई जगह वर्षभर पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां आती हैं। युवाओं को वर्ल्ड वाचिंग का विशेष प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

इनका कहना है --
पर्यटन और साहसिक खेलों को स्थानीय लोगों की आर्थिकी से जोड़ने के लिए प्रशासन व विभाग के माध्यम से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पपडासू को वाटर स्पोटर्स का हब बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- भरत सिंह चौधरी, विधायक रुद्रप्रयाग विस
जिले में साहसिक खेलों को स्वरोजगार से जोड़नेे के लिए खाका तैयार किया जा चुका है। पहले चरण में दस युवाओं को स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए औली भेजा गया है। आगामी दिनों में पपडासू में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाना है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
सुशील नौटियाल, जिला साहसिक खेल अधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed