{"_id":"5c55c247bdec22736a769098","slug":"71549124167-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों व स्कूली बच्चों से की वनों को बचाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों व स्कूली बच्चों से की वनों को बचाने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्र्रप्रयाग। वन विभाग की रुद्रप्रयाग रेंज के प्राथमिक विद्यालय शिवानंदी व उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयनगढ़ में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों से वनों को बचाने की अपील की गई।
राउप्रावि विजयगढ़ में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में वन दरोगा संतोष बड़वाल ने कहा कि वनों की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों को फायर सीजन के दौरान जंगलों में आग न लगाने व आग से बचाने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का कानून भी है। वन सरपंच देवी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि वनों पर ग्रामीण पूरी तरह से निर्भर है। इस के अलावा प्राथमिक विद्यालय शिवनंदी में हुए जागरूकता गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया गया कि चीड़ की पत्तियों द्वारा कोयला उत्पादन किया जाना है। चीड़ की पत्तियों को एकत्रित कर उरेड़ा विभाग को दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर भूपेंद्र भंडारी समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।