फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   संभलकर चलिए जनाब, नेशनल हाईवे है बहुत खराब ..

संभलकर चलिए जनाब, नेशनल हाईवे है बहुत खराब ..

Sun, 30 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
संभलकर चलिए जनाब, नेशनल हाईवे है बहुत खराब ..

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चारधाम विकास परियोजना के तहत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बहुत खराब है। चौड़ीकरण के लिए की गई कटिंग के कारण पहाड़ियां अति संवेदनशील हो चुकी हैं और दरक रही हैं। साथ ही जगह-जगह पर पानी का रिसाव होने से कीचड़ हो रहा है, जिसमें छोटे वाहनों के रपटने का खतरा बना है। ऐसे में राजमार्ग पर आए दिन घंटों जाम लग रहा है।

76 किमी लंबे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर चौड़ीकरण के लिए की गई कटिंग के बाद से हाईवे भटवाड़ीसैंण से कुंड के बीच सबसे अधिक खतरनाक बना है। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से मानकों के विपरीत कटिंग की गई है। सड़क के ठीक ऊपर अटके बड़े पत्थर और मलबा कब सड़क पर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कहीं-कहीं पहाड़ी दरक रही है। वहीं बांसवाड़ा से कुंड के बीच कीचड़ से सड़क और बदहाल हो रही है यहां छोटे वाहनों के रपटने का खतरा बना है। लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था को कई बार स्थिति से अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। एनएच निर्माण खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान जहां-जहां पहाड़ियों पर पत्थर और मलबा अटका है, उसे धीरे-धीरे साफ किया जाएगा। कार्यदायी संस्थाओं को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed