{"_id":"5be46e20bdec2269612ad0ea","slug":"71541697056-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निम के देवेंद्र ने तीसरी बार चलाई पीएम मोदी के लिए एटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निम के देवेंद्र ने तीसरी बार चलाई पीएम मोदी के लिए एटीवी
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ भ्रमण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट के लिए सबसे खास रहा। उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री को एटीवी (ऑल टेर्रिन व्हीकल) की सवारी कराने का मौका मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिष्ट के घर-परिवार के बारे में भी पूछा।
प्रधानमंत्री ने पूर्वाह्न 11:36 से 11:42 तक एटीवी से मंदाकिनी नदी के किनारे बनी सुरक्षा दीवार और उसके ऊपर बन रहे आस्था पथ का निरीक्षण किया, साथ ही वे वाहन से सेफ हाउस तक गए। इससे पूर्व बीते वर्ष 3 मई और 20 अक्तूबर को भी पीएम मोदी के लिए देवेंद्र सिंह बिष्ट ने एटीवी चालक की भूमिका निभाई थी। निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि यह पूरी टीम के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण में हम अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। ब्यूरो