{"_id":"5bd8865fbdec22698e6eb580","slug":"71540916831-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त्यमुनि में 11 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त्यमुनि में 11 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। शांति कुंज हरिद्वार की ओर से विश्व शांति एवं क्षेत्र के कल्याण के लिए अगस्त्यमुनि में तीन दिवसीय ग्यारह कुंडीय महायज्ञ का भव्य जल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। अनुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय पुरुष व महिलाओं ने शिरकत की।
मंगलवार को महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर जल कलशों में मंदाकिनी नदी का जल भरकर विजयनगर व अगस्त्यमुनि में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों ने जल कलश यात्रा का भव्य रुप से स्वागत किया। कलशों को सीधे आयोजन स्थल पर स्थापित किया गया। दोपहर बाद शुरू हुए महायज्ञ में पहुंचे हुए जन समुदाय को सादा जीवन उच्च विचार अपनाने, बच्चों को संस्कारवान बनाने व मांस मदिरा से दूर रहने की अपील की गई। इस मौके पर शांति कुंज के मंडलीय समन्वयक दिनेश चंद्र मैखुरी ने बताया कि तीन दिवसीय अनुष्ठान में विभिन्न कार्यक्रम संपादित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में गंभीर सिंह फर्सवाण, चैतराम रतूड़ी, ओम प्रकाश बेंजवाल, सुशीला भंडारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।