फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   दुर्वा अष्टमी पर भगवान त्रियुगीनारायण को अर्पित की जौ की हरियाली

दुर्वा अष्टमी पर भगवान त्रियुगीनारायण को अर्पित की जौ की हरियाली

Tue, 18 Sep 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
दुर्वा अष्टमी पर भगवान त्रियुगीनारायण को अर्पित की जौ की हरियाली
गुप्तकाशी। शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में दुर्वा अष्टमी हरियाली कौथिग मेला विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा रिंगाल की टोकरी में उगाई जौ की हरियाली को आराध्य बामन भगवान को अर्पित की गई। देर रात्रि तक मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बीते सोमवार को दुर्वा अष्टमी के अवसर पर देर शाम 8 बजे से मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई। त्रियुगीनारायण गांव के प्रत्येक घर में महिलाओं ने उपवास रखा। देर शाम सभी महिलाएं रिंगाल की टोकरी में उगाई गई हरियाली (जौ की हरियाली) को सिर पर रखकर मांगल गीतों व जागरों के साथ मंदिर पहुंची। धार्मिक औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरांत मंदिर परिसर में सभी टोकरियों को गोलाई में रखा गया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी मुकुंदराम, रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, शिव प्रसाद जमलोकी, रामकृष्ण जमलोकी, विनोद जमलोकी, कल्पेश जमलोकी और नागेंद्र जमलोकी ने भगवान त्रियुगीनारायण की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत महिलाओं ने हरियाली से भरी टोकरियों के साथ मंदिर की तीन परिक्रमा की। बाद में इन टोकरियों से हरियाली निकालकर आराध्य भगवान त्रियुगीनारायण को अर्पित की गई। इस मौके पर पूरा मंदिर परिसर आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। देर रात्रि तक कीर्तन-भजन भी किए गए।
विज्ञापन

........
तीन दिवसीय मेला 20 से शुरू
गुप्तकाशी। नारायण सेवा समिति एवं ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण के सहयोग से बामन द्वादशी पर आयोजित तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ 20 सितंबर को होगा। इस दिन यहां श्रद्धालु भगवान विष्णु के बामन स्वरूप का दर्शन करेंगे। साथ ही नि:संतान दंपति दिनभर उपवास रखकर मंदिर में रात्रिभर खड़ा दीया के साथ भगवान का पूजन करेंगे। मेला के दूसरे दिन 21 सितंबर को भगवान त्रियुगीनारायण की भव्य झांकी निकाली जाएगी। जबकि समापन पर 22 सितंबर को मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed