{"_id":"5b69d3644f1c1ba33e8b594b","slug":"71533662052-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी तिलकनगर में शिक्षकों की तैनाती को निदेशक से मिला पीटीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी तिलकनगर में शिक्षकों की तैनाती को निदेशक से मिला पीटीए
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज चंद्रनगर में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर पीटीए अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पौड़ी पहुंचकर अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक से मुलाकात की। कहा कि 3 सौ से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय में प्रवक्ता व एलटी में 10 पद रिक्त हैं। शिक्षकों के अभाव में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। अगर, जल्द महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता छात्र-छात्राओं के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
पीटीए अध्यक्ष जयवीर सिंह राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर शिक्षा निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जीआईसी चंद्रनगर क्षेत्र के 8 गांवों का एकमात्र माध्यमिक विद्यालय है, लेकिन वर्तमान शिक्षण सत्र में यहां प्रवक्ता संवर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, अर्थशास्त्र और एलटी में हिंदी, गणित व कला विषय में शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने एक माह में रिक्त पदों पर पूर्ति की मांग की। मौके पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जयकृष्ण सेमवाल, संजय सिंह, भरत सिंह राणा, गोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मदन सिंह, अवतार सिंह राणा मौजूद थे।