{"_id":"5ab292fa4f1c1b690e8b5cbd","slug":"71521652474-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन आरक्षी 23 मार्च से शुरू करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन आरक्षी 23 मार्च से शुरू करेंगे आंदोलन
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड वन आरक्षी संघ ने वन दारोगा पदों पर 33 प्रतिशत सीधी भर्ती पर रोक लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर संघ ने 23 मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी।
संघ के प्रभागीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झिक्वांण और मंत्री आशुतोष पुरोहित ने बताया कि उत्तराखंड वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की देहरादून और रामनगर में बैठक हुई, जिसमें संघ की ओर से वन दारोगा पदों को भरने के लिए 33 फीसदी सीधी भर्ती के बजाय वन आरक्षी से शत-प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से पदों को भरने का प्रस्ताव पारित किया गया। कहा गया कि वन दारोगा पदों के लिए पदोन्नति की 10 वर्ष की सीमा को कम किया जाए। बताया कि मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में 23 मार्च से प्रभागीय कार्यालय में धरना शुरू किया जाएगा। 27 मार्च को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों से आंदोलन सफल बनाने की अपील की।