{"_id":"597e07544f1c1b6d318b477b","slug":"71501431636-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार व एटीएम कार्ड नंबर मांगकर खाते से उड़ाए 48 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार व एटीएम कार्ड नंबर मांगकर खाते से उड़ाए 48 हजार
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। अगस्त्यमुनि ब्लाक के स्वांरी-ग्वास गांव के एक व्यक्ति के बैंक खाते से ठगों ने 48 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने डीएम और एसबीआई शाखा चोपता के प्रबंधक को इस संबंध में पत्र भेजा है।
स्वांरी-ग्वास निवासी रमेश लाल पुत्र रिख्वालाल मजदूरी का काम करता है। बीते 28 जुलाई को उसके मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने अपने को बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि आधार से लिंक नहीं होने के कारण आपका खाता आज बंद किया जा रहा है। अगर, खाता चालू रखना चाहते हैं तो तुरंत अपना बैंक खाता, आधार और एटीएम कार्ड नंबर दो। इस पर, उपभोक्ता ने आनन-फानन में अपने खाते से संबंधित सभी जानकारियां मोबाइल पर दे दी गई। जानकारी पूरी होते ही कॉल कट गई। इसके करीब 20 मिनट बाद रमेश लाल के मोबाइल पर खाते से 48 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। पीड़ित एसबीआई चोपता पहुंचा और अपने खाते की जांच की, जिसमें पाया गया कि 48 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। पीड़ित ने डीएम से भी मदद की गुहार लगाई है।