फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   63 Covid19 Cases in A Single Day

ऊधम सिंहनगर में एक दिन में सबसे अधिक 63 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
63 Covid19 Cases in A Single Day
रुद्रपुर में आमेक्स कालोनी के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में सोमवार को 63 लोगों की और कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। इनमें काशीपुर के 41, खटीमा के सात, रुद्रपुर के चार, बाजपुर के चार, जसपुर के तीन, गदरपुर के दो, सितारगंज और दिनेशपुर के एक-एक व्यक्ति शामिल है। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 525 पहुंच गई है। इनमें 245 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

राजीव नगर, खटीमा निवासी 32 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोरी, 10 वर्षीय बालक, 65 वर्षीय बुजुर्ग, बग्गा चौवन, खटीमा निवासी 30 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक और कंजाबाग, खटीमा निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुखार की शिकायत पर इन सभी के सैंपल लिए गए थे। जसपुर में 57 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय युवक और 29 वर्षीय युवती की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों हेल्थ केयर वर्कर हैं। काशीपुर में सर्वाधिक 23 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। काली बस्ती, काशीपुर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, 18 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, गिरीताल, काशीपुर निवासी 59 वर्षीय महिला, रामनगर रोड, काशीपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, गढ़वाल सभा, काशीपुर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, गिरीताल, काशीपुर निवासी 36 वर्षीय महिला, कचनालगाजी, काशीपुर निवासी 33 युवक, कटोराताल, काशीपुर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, बीआरसी, काशीपुर का 41 वर्षीय व्यक्ति, वैैशाली कालोनी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, प्रगति विहार निवासी 29 वर्षीय युवक, प्रकाश सिटी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, नई सब्जी मंडी निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, कटोराताल निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, आवास विकास निवासी 68 वर्षीय महिला, जसपुर खुर्द, काशीपुर निवासी 71 वर्षीय महिला और मानपुर रोड निवासी 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही काली बस्ती, काशीपुर निवासी 20 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय बालिका, प्रकाश सिटी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 27 वर्षीय युवक, कटोराताल निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, माता मंदिर रोड निवासी 42 वर्षीय महिला, रोजडेल कालोनी निवासी 51 वर्षीय महिला, मुख्य बाजार, काशीपुर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवती, लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी 22 वर्षीय युवक, प्रकाश रेजिडेंसी निवासी 34 वर्षीय युवक, आनंदम कालोनी निवासी 37 वर्षीय युवक, एलडी भट्ट अस्पताल में आइसोलेट काशीपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवती, 32 वर्षीय युवक और गुरुग्राम से लौटे दिनेशपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आवास विकास, गदरपुर निवासी 61 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवक, शक्तिफार्म, सितारगंज निवासी 22 वर्षीय युवक, चकरपुर, बाजपुर निवासी 48 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय महिला, भूरारानी, रुद्रपुर निवासी 37 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, रुद्रपुर की ओमेक्स कालोनी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed