फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   एयर पिस्टल से ग्रामीण को घायल करने के आरोपी को दो वर्ष की जेल

एयर पिस्टल से ग्रामीण को घायल करने के आरोपी को दो वर्ष की जेल

Sat, 16 Mar 2019 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
एयर पिस्टल से ग्रामीण को घायल करने के आरोपी को दो वर्ष की जेल
रुद्रप्रयाग। एयर पिस्टल से फायर कर ग्रामीण को घायल करने के आरोपी को दोषी पाते हुए दो वर्ष की सजा और दो हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश ने धनराशि पीड़ित को देने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला न्यायालय में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सेशन न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल ने आरोपी उत्तम सिंह चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी ग्राम कोट तल्ला को दोषी पाते हुए 2 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। कहा, कि अभियुक्त ने विनोद पर एयर पिस्टल से जानलेवा हमला किया, जिसमें उसकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई, वह किसी भी स्तर पर माफी लायक नहीं है। हथियार का गलत प्रयोग कर दहशत को बढ़ावा देने का कार्य किया है, जो घोर अपराध है। डीजीसी अधिवक्ता खन्ना ने बताया कि बीते वर्ष 1 अप्रैल 2018 को कोट तल्ला गांव में आरोपी उत्तम सिंह परिजनों से किसी बात पर विवाद कर रहा था। विनोद ने विरोध किया, जिस पर आरोपी ने उस पर अपनी एयर पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे उसकी एक आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित की बुर्जुग माता उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाईं। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों द्वारा घायल को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने से पूर्व आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में पुलिस ने आरोपी के पास से एयर पिस्टल बरामद की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed