{"_id":"5be1bd08bdec225d4c0a95f0","slug":"61541520648-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कुर्मासणी का दो दिवसीय यमत्रयोदशी मेला हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कुर्मासणी का दो दिवसीय यमत्रयोदशी मेला हुआ संपन्न
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत क्वीला-भरदार में कुर्मासणी देवी के मंदिर में दो दिवसीय यमत्रयोदशी पूजन (यमदीप) मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर ध्याणियों सहित ग्रामीणों ने देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
भरदार पट्टी के क्वीला, जखोली व थैड़ा गांव की ईष्ट देवी मां कुर्मासणी की कोलदेह पर्वत (डिंडा) में भक्तों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पुजारियों ने मंदिर में 24 यमों की पूजा, तीन गांवों का तुला दान, चार प्रहर की पूजा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान के कार्य संपादित किए। इसके अलावा मंदिर परिसर में सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों में स्थानीय नवोदित लोक कलाकार व गायक सौरभ मैठाणी, सुनील बडोनी, विक्की सेमवाल, सचिन मैठाणी, सविता गौड़ ने जागर, भजन व धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां दी। मंगलवार को माता का आवरण पूजा, समुद्रपयंत के उपरांत क्षेत्र की सुख-समृद्घि के लिए हवन किया गया। इसके उपरांत मां कुर्मासणी की डोली को मंदिर के गर्भ गृह से परिसर में विराजमान किया गया। यहां पर ध्याणियों व क्षेत्र के अन्य गांवों के देवी भक्तों ने दर्शन कर भेंट अर्पित की। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष तोताकृष्ण भट्ट, प्रधान पुजारी विजय प्रकाश भट्ट, मठापति खिमानंद, शशि भूषण मैठाणी, सुशील मैठाणी, प्रदीप मैठाणी, हरीश प्रसाद, पंडित नीलकंठ भट्ट समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।