{"_id":"5ad62b654f1c1b62098b517c","slug":"61523985253-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रापुरी में मंदाकिनी नदी पर झूला पुल का निर्माण कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रापुरी में मंदाकिनी नदी पर झूला पुल का निर्माण कार्य पूरा
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रापुरी में मंदाकिनी नदी पर लोक निर्माण विभाग ने आपदा में बहे झूला पुल का पुनर्निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। 405 लाख की लागत से बने पुल का निर्माण 4 वर्ष और 10 माह में पूरा हो पाया है। लोगों ने इससे आवाजाही भी शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ डिवीजन द्वारा मंदाकिनी नदी पर करीब 60 मीटर स्पान वाले झूला पुल का निर्माण चार दिन पूर्व ही पूरा किया गया है। पुल बनने से अब केदारनाथ विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्रापुरी, पाली, रयांसू, नैली, कुंड, अरखुंड, डालसिंगी, बसुकेदार, हाट, बष्टी आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ होगा। विभाग की ओर से पुल को राजमार्ग और दूसरी तरफ के गांवों से जोड़ने के लिए दो-तरफा संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम प्रधान सुलोचना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य फूलदेयी देवी, गोपाल दत्त जोशी, दर्शन सिंह आदि ने कहा कि ग्रामीण पुल के सहारे आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इधर, लोनिवि के ईई मनोज दास ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दोनों तरफ एप्रोच मार्ग बन रहे हैं। आगामी 1 मई से पुल का विधिवत रूप से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।