फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   तीन दिनों से धधक रहे भरदार के जंगल

तीन दिनों से धधक रहे भरदार के जंगल

Mon, 19 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
तीन दिनों से धधक रहे भरदार के जंगल
तिलवाड़ा। जखोली विकासखंड के भरदार क्षेत्र में बीते तीन दिनों से जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। जबकि केदारघाटी में चंद्रापुरी व पाल गांव के जंगल भी आग की चपेट आग गए हैं। यहां दावानल से अभी तक कई हेक्टेअर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है। वन विभाग की दक्षिणी रेंज के स्वीली सेम, दरमोला, मेदनपुर, घेंघड़ आदि गांवों के जंगलों में आग लगी हुई है। इधर, केदारघाटी के चंद्रापुरी, पाली व डालसिंगी गांव के जंगल भी आग की चपेट में आने स्वाह हो गए है। जंगलों में आग लगने से कई हेक्टेअर वन भूमि व वनस्पतियां नष्ट हो गई है। जबकि ग्रामीणों के सम्मुख मवेशियों के लिए भी चारे का संकट भी पैदा हो गया है। इस सबके बाद भी आग बुझाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीण विश्वनाथ, हिम्मत सिंह गुसांई, गोपाल दत्त जोशी, दर्शन सिंह बिष्ट का कहना है कि दो दिनों से चंद्रापुरी व आसपास के गांवों के जंगल आग से जल रहे है. लेकिन वन विभाग से कोई भी आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा। यदि दावानल पर समय रहते काबू नहीं किया गया तो आग की लपटें गांवों तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed