{"_id":"5a9592ed4f1c1ba32a8b9cd8","slug":"61519751917-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में 70 परीक्षा केंद्रों पर 9905 बोर्ड परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में 70 परीक्षा केंद्रों पर 9905 बोर्ड परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। 5 मार्च से शुरू हो रही उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में इस वर्ष जिले में 9905 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 13 संवेदनशील व 2 अति संवेदनशील चिहिन्त किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है।
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बोर्ड परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी चित्रानंद काला ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट संस्थागत/व्यक्तिगत बोर्ड परीक्षा में 9905 परीक्षार्थी भाग लेंगे। हाईस्कूल में 5110 परीक्षार्थियों में 5030 संस्थागत व 80 व्यक्तिगत हैं, जिसमें 2726 बालक व 2384 बालिकाएं हैं। जबकि इंटर में 4795 परीक्षार्थियों में 4664 संस्थागत व 130 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। इनमें 2254 बालक व 2541 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्र जीआईसी कोट बांगर और मणिपुर को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इस मौके पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बैठक में अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने शांतिपूर्ण बोर्ड परीक्षा के लिए नियुक्त केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन और विभाग को अधिक जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापकों को सभी परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, पेयजल, विद्युत और शौचालय की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस सीओ, डीओ पीआरडी को सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में पर्याप्त सुरक्षा जवान तैनात करने को कहा। इस मौके पर बेसिक शिक्षाधिकारी डा. विद्या शंकर चतुर्वेदी, बीईओ केएल रडवाल, बीएस रावत, रवि कुमार सहित समस्त केंद्र व्यवस्थापक, उप पुलिस अधीक्षक कमल राम आदि मौजूद थे।