{"_id":"5a47bf634f1c1b502b8b7682","slug":"61514651491-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहभागिता का बोध कराते हैं शिविर : नौटियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहभागिता का बोध कराते हैं शिविर : नौटियाल
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर कालेज का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर संपन्न हो गया है। इस मौके पर प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय विलोटा में विशेष शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कहा कि इस तरह के शिविर छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार होने के साथ ही उन्हें सहभागिता का बोध भी कराते हैं। कहा कि बेटियां शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानाचार्या डा. ममता नौटियाल ने छात्राओं से शिविर में मिले अनुभवों को अन्य छात्राओं के साथ साझा करने को कहा। उन्होंने एनएसएस के बारे में जानकारी भी दी। कार्यक्रम अधिकारी अंजू कुमेड़ी ने शिविर में संपन्न हुए कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वच्छता पर नाटिका का मंचन भी किया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेमवाल, आशाराम कुमेड़ी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।