फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   58 Application In Jansunvayi Divas

जनसुनवाई दिवस पर फरियादियों ने दर्ज कराईं 58 शिकायतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
58 Application In Jansunvayi Divas
रुद्रपुर में जनसुनवाई दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसमें जिलेभर से आए फरियादियों ने 58 से अधिक समस्याएं दर्ज कराईं। डीएम ने कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया और बची समस्याओं का संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह रंपुरा निवासी भूरा देवी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने, आवास विकास रुद्रपुर निवासी श्रेया भल्ला ने स्थायी निवासी प्रमाण पत्र जारी करने, मुनेश्वरी देवी निवासी खैलड़िया खटीमा ने कैनाल विभाग की रिक्त पड़ी भूमि को लीज पट्टे पर स्वीकृत करने, अविनाश प्रसाद गुप्त निवासी ग्राम गणेशपुर रुद्रपुर ने राशन कार्ड सुचारु करने, आयुष्मान कार्ड बनाने, रेनू देवी निवासी छतरपुर डाम रुद्रपुर ने पुत्र के इलाज के लिए सहायता एवं आवास के लिए मकान उपलब्ध कराने, नरेश कुमार निवासी ग्राम नेताजीनगर रुद्रपुर ने मार्ग व नाली निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा सतपाल सिंह ने काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में ढाबों में बेची जा रही अवैध शराब पर अंकुश, दूधिया बाबा मंदिर के सामने पड़े कूड़े के ढेर से जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने, जोहरा बेगम निवासी केलाखेड़ा ने बैंक कर्मचारी की लापरवाही से हुए आर्थिक नुकसान, सुशांत मंडल निवासी वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप ने सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमिधरी कृषि जमीन जबरन लेने से रोकने की समस्या रखी। वहां सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, एसएलओ नरेश दुर्गापाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed