{"_id":"5b97ee9c867a557fe86c2e71","slug":"51536683676-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय को मिले तीन विशेषज्ञ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय को मिले तीन विशेषज्ञ डॉक्टर
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ सहित तीन एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती हो गई है। यहां स्वीकृत 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों के सापेक्ष अब सिर्फ तीन पद रिक्त चल रहे हैं। डॉक्टरों की तैनाती से जनपदवासियों को अन्यत्र अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
सीएमएस डा. डीसी सेमवाल ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीतू तोमर, निश्चेतक डा. श्रुति शर्मा और वरिष्ठ गाइनोकोलॉजिस्ट डा. संगीता शर्मा से चार दिन पूर्व ज्वाइनिंग किया है। अब, अस्पताल में प्रसव सहित अन्य ऑपरेशन के मामलों में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही बच्चों का उपचार भी होगा। अब, यहां 19 विशेषज्ञ डॉक्टर हो गए हैं। अस्पताल को जल्द फिजिशियन भी मिल जाएगा। डॉ. सेमवाल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का कम से कम दो यूनिट खून उपलब्ध रखने और पैथोलॉजी में मरीजों के परीक्षण शाम पांच बजे तक करने के निर्देश दिए हैं।