फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   7 गांवों की लाइफ लाइन रैंतोली-जसोली मार्ग 6 दिन से बंद

7 गांवों की लाइफ लाइन रैंतोली-जसोली मार्ग 6 दिन से बंद

Mon, 30 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
7 गांवों की लाइफ लाइन रैंतोली-जसोली मार्ग 6 दिन से बंद
रुद्रप्रयाग। धनपुर पट्टी के सात गांवों की लाइफ लाइन रैंतोली-जसोली मोटर मार्ग बीरों-पीड़ा के बीच चट्टान टूटने से छह दिन से बंद पड़ा है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। गांवों में जरूरी सामान की सप्लाई भी ठप हो गई है। ग्रामीण रोजमर्रा के सामान के लिए पैदल दूरी नाप रहे हैं।
विज्ञापन

लोली, बीरों, ग्वाड़, चिनग्वाड़, च्वींथ, पाबौ आदि गांवों को यातायात सुविधा देने वाला रैंतोली-जसोली मार्ग बरसात से खस्ताहाल हो गया है। अधिकांश चट्टानी क्षेत्र होने के कारण मार्ग पर जगह-जगह मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। 25 जुलाई को बीरों और पीड़ा गांव के बीच चट्टान टूटने से मार्ग पर यातायात ठप पड़ा है। सैन सिंह राणा, विशन सिंह, दिनेश सिंह, अर्जुन सिंह, नरेंद सिंह, अव्वल सिंह, सुंदर सिंह, हीरा सिंह, भगत सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि टूटी चट्टान से बीरों गांव की पेयजल टंकी को भी खतरा हो गया है। लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि सड़क पर टनों मलबा व बोल्डर गिरा है, जिसे साफ करने के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। मंगलवार सुबह तक सड़क पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed