फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नदी खेलते हुए मंदाकिनी में बहे दो भाईयों में एक लापता

नदी खेलते हुए मंदाकिनी में बहे दो भाईयों में एक लापता

Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नदी खेलते हुए मंदाकिनी में बहे दो भाईयों में एक लापता

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। गबनी गांव में मंदाकिनी नदी के किनारे खेल रहे दो भाई नदी में बह गए। इनमें एक बच्चे को बचा लिया गया। दूसरे बच्चे का पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम उसकी खोजबीन में जुटी है।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब सवा छह बजे गबनी गांव में किराए के मकान में रहने वाले प्रबल सिंह पंवार निवासी त्यूंखर (जखोली) के पुत्र गौरव (6) व अंकित (8) मंदाकिनी नदी किनारे खेल रहे थे। खेल-खेल में गौरव नदी के बहाव में बह गया। उसे बचाने के लिए अंकित भी पानी में उतरा तो वह भी तेज बहाव में बहने लगा। इसी बीच नदी किनारे वॉलीबाल खेल रहे युवकों में से एक युवक गगन ने बच्चे को बहता हुआ देख जोर-जोर से चिल्लाते हुए सबको सूचना दी। तत्परता से कुछ युवक नदी में कूद गए और तैरते हुए करीब 100 मीटर आगे उन्होंने अंकित को बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरे बालक गौरव का अभी तक पता नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चे की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed