फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मंदाकिनी नदी किनारे बनाया गया अस्थायी मार्ग बहा

मंदाकिनी नदी किनारे बनाया गया अस्थायी मार्ग बहा

Thu, 18 Apr 2019 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी किनारे बनाया गया अस्थायी मार्ग बहा
अगस्यमुनि। ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड पर चंद्रापुरी से बांसबाड़ा के मध्य मंदाकिनी नदी पर बनाया गया अस्थायी मोटर मार्ग नदी के बढ़े जलस्तर से बह गया है। इस समस्या के चलते यातायात पुन: हाईवे से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएच द्वारा राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य को एनएच द्वारा बांसबाड़ा के समीप नदी के पानी को डायवर्ट कर अस्थायी मोटर मार्ग बनाया गया था। बीते 15 दिनों से यातायात का संचालन इसी अस्थायी मार्ग से हो रहा है, लेकिन बुधवार रात्रि को हुई तेज बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे अस्थायी मार्ग का एक हिस्सा बह गया। इस समस्या के कारण प्रात: 9 बजे तक नदी किनारे वाले मार्ग से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। यहां हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एनएच द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद प्रात: 10 बजे हाईवे पर पूर्व की तरह यातायात संचालित किया गया। अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 15 दिनों के भीतर हाईवे पर हरहाल में कटिंग पूरी कर दी जाएगी। साथ ही मंदाकिनी नदी पर पुन: तटबंद का निर्माण कर वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग के कटिंग कार्य में किसी प्रकार का अवरोध नहीं हो। बता दें कि चंद्रापुरी से बांसवाड़ा के मध्य हाईवे की चौड़ाई कम होने के कारण यहां 12 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed