{"_id":"5ad62b6c4f1c1b46098b5141","slug":"41523985260-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थपुरोहितों के नए घरों व कॉटेज में रहेंगे वीवीआईपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थपुरोहितों के नए घरों व कॉटेज में रहेंगे वीवीआईपी
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ की यात्रा में बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों, वीवीआईपी और वीआईपी के लिए केदारनाथ में तैयारियां जोरों पर की जा रही है। केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम की 24 कॉटेज और तीर्थपुरोहितों के लिए बनाए गए 40 नए मकानों में इन मेहमानों को रहने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
कपाट खुलने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ कुछ खास मेहमानों के आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि कई वीआईपी और वीवीआईपी केदारनाथ आ सकते हैं। इसी को देखते हुए केदारनाथ में तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम की कॉटेज में रहने की अच्छी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हाल ही में निम की ओर से बनाए गए तीर्थ पुरोहितों के 40 मकानों को भी खास मेहमानों के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। कुछ दिन बाद मकानों को तीर्थ पुरोहितों को हैंडओवर कर दिया जाएगा।