{"_id":"5a37f3fc4f1c1b6e468bb596","slug":"41513616380-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियादी सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास होंगे : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियादी सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास होंगे : चौधरी
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली। तीन दिवसीय औद्योगिक पर्यटन एवं कृषि विकास मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधा बेहतर बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मेला आयोजन के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये की घोषणा भी की।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के तौर पर विधायक चौधरी ने मेले का उद्घाटन किया। कहा कि भविष्य में मेले को राज्य सरकार की अनुदान सूची में शामिल कर पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने थाती-बड़मा में सैनिक स्कूल के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कहा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आगामी वर्ष में जखोली, अगस्त्यमुनि व रुद्रप्रयाग में कोचिंग दी जाएगी। ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत की अध्यक्षता में हुए मेले के पहले दिन शिक्षण संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मेला उद्घाटन में शामिल नहीं होने से लोगों में निराशा रही। लोगों को उम्मीद थी कि सीएम जखोली की समस्याओं के निस्तारण व विकास के लिए नई सौगात देंगे।
इस मौके पर वाचस्पति सेमवाल, चैन सिंह पंवार, कमल सिंह रावत, एलपी डिमरी, धनराज बंगारी, सतीश जोशी, महावीर पंवार, एसडीएम देवमूर्ति यादव, तहसीलदार शालीनी मौर्य, बीडीओ आरएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
ये लोग हुए सम्मानित
मेला समिति की ओर से शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिव सिंह नेगी, शिव सिंह रावत, वीरेंद्र राणा, गीता नौटियाल, मनोरमा काला को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
स्टालों में उमड़े मेलार्थी
मेला में विभागों सहित एनजीओ की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। जहां पहले दिन ही मेलार्थियों की खूब भीड़ उमड़ी। विभागों की ओर से लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।