फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को किया याद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को किया याद

Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को किया याद
गढ़वाल। गढ़वाल भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ध्वजारोहरण के बाद महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर बापू के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर/देवप्रयाग/कीर्तिनगर। गांधी जयंती के अवसर पर शहर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की गूंज रही।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत और पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने पालिका परिसर में ध्वजा रोहण कर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। गढ़वाल विवि के जय हो छात्र संगठन ने गोला पार्क में सफाई अभियान चलाया। साथ ही विवि के प्रशासनिक भवन, जीआईसी, जीजीआईसी, एसजीआरआर, केंद्रीय विद्यालय, सुमनलता मेमोरियल प्ले ग्रुप, जीआईसी कीर्तिनगर, जीआईसी देवप्रयाग जीआईसी किलकिलेश्वर, रैनबो पब्लिक स्कूल चौरास, भारत स्वाभिमान मंच की ओर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने जूनियर हाईस्कूल टोल गगवाड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर रुद्रप्रयाग में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिला परिसर में ध्वजारोहरण कर गांधी जी व शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया। डीएम व अन्य अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के साथ बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम.. भजन का पाठ किया। उधर, ब्लाक मुख्यालय अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ सहित मयाली, गुप्तकाशी, बसुकेदार में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गया। यहां सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सफाई अभियान चलाया गया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दाताराम जोशी ने विकासखंड जखोली के ग्राम पंचायत रतनपुर में ग्रामीणों के साथ साफ-सफाई की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में सीडीओ ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने का आह्वान किया। अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला में भी डायट के प्राचार्य सुधीर असवाल के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया। ब्यूरो
दूसरी ओर कर्णप्रयाग में राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा अलकनंदा नदी तटों सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में प्रभारी प्राचार्य डा. जीसी बेंजवाल, कार्यक्रम अधिकारी डा. वाईसी नैनवाल और डा. आरसी भट्ट ने गांधी और शास्त्री के बताए पद चिह्नों पर चलने की बात कही। वहीं राजकीय इंटर कालेज में नगर के सभी विद्यालयों की निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी, गौचर जीआईसी, जीजीआईसी, गैरसैंण, थराली, देवाल, नारायणबगड़, आदिबदरी में ज्ञानोदय पब्लिक और प्राइमरी स्कूल में भी स्कूली बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम किए। मौके पर नरेंद्र सिंह चाकर, चेतन मनोड़ी आदि मौजूद रहे। इधर, गोपेश्वर/जोशीमठ/घाट में महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर डीएम आशीष जोशी ने गोपेश्वर स्थित शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। दशोली ग्राम स्वराज्य मंडल की ओर से उद्योग विभाग और गांधी आश्रम के सहयोग से सूत कताई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शालिनी ने प्रथम, रिषिका ने द्वितीय और सुजाता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पीजी कॉलेज गोपेश्वर, रामचंद्र भट्ट विद्या मंदिर, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल सहित सभी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर सीएमओ डा. भागीरथी जंगपानी, प्रेमबल्लभ भट्ट, सुरेंद्र लिंगवाल, मंगला कोठियाल, मुरारीलाल, दरबान सिंह, सुरेश चंद्र नौटियाल, बृजबल्लभ, सुशीला सेमवाल, शांति प्रसा भट्ट और विनय भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं , जीजीआईसी की एनएसएस इकाई की ओर सोमवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से सेमलडाला मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. सुमन ध्यानी , ममता शाह, योगेश धस्माना, कैलाश चंद्र, रमेश कुमार, गंगा सिंह, सुशीला सेमवाल, अंबिका शाखा आदि यहां मौजूद थे। उधर पौड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती पर प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं ने अस्पतालों में फल वितरण किए और जगह-जगह सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। शिक्षण संस्थानों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। जिला मुख्यालय में डीएम सुशील कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जीजीआईसी की छात्राओं ने रामधुन व महात्मा गांधी के भजन गाए। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मोहम्मद हाफिज, गंगा प्रसाद उनियाल, जीपी सेमवाल आदि मौजूद रहे। आयुक्त कार्यालय में भी अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगरपालिका द्वारा कंडोलिया में सुबह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और आसपास सफाई की गई। खेल विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम से सर्किट हाउस और वापस इंडोर स्टेडियम तक क्रास कंट्री दौड़ आयोजित की गई। वहीं, प्राथमिक विद्यालय सिरौली में गांधी जयंती पर ग्रामीणों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद सोशल आडिट की बैठक में विद्यालय की समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें विद्यालय के क्षतिग्रस्त प्रवेश द्वार और पेयजल लाइन की मरम्मत आदि प्रस्ताव भी पारित हुए। इस अवसर ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह, अभिभावक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंजू देवी, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक कुसुमलता पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
...................
प्रभात फेरी निकाली, स्वच्छता अभियान चलाया
उत्तरकाशी। महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर बड़कोट, चिन्यालीसौड़, पुरोला, नौगांव क्षेत्रों में स्कूली बच्चों व सामाजिक संस्थाओं की ओर से प्रभात फेरी व स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल व सीडीओ विनीत कुमार द्वारा ध्वजा रोहण एवं राष्ट्र नायकों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान डगोली ग्राम पंचायत को स्वच्छ ग्राम पुरस्कार तथा गंगोत्री के वार्ड-1 को स्वच्छ वार्ड पुरस्कार दिया गया। वहीं पर्यावरण के क्षेत्र में प्रताप पोखरियाल और स्वच्छता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रवीण वेग, नर्मदा डबराल, किरन, पूनम, शिब्बी बिष्ट व पिंगला को भी सम्मानित किया गया। उधर, राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज परिसर में भी छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर आयोजित क्रास कंट्री दौड़ अंडर 12 वर्ग में करण बिष्ट व निकिता, अंडर 14 वर्ग में आकाश गुप्ता व निकिता कलूड़ा, अंडर 16 वर्ग में सुरेश चौहान तथा ओपन वर्ग में संदीप गुसांई व प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, उत्तरकाशी वन प्रभाग कोटबंगला, आईटीबीपी मातली, सुमन ग्रामर जूनियर हाई स्कूल जोशियाड़ा, मैैर माता विद्यालय चिन्यालीसौड़ में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
.......
गांधी एवं शास्त्री का किया भावपूर्ण स्मरण
नई टिहरी। विकास भवन में सीडीओ आशीष भटगांई, जिला कार्यालय में एडीएम डा. एसके बरनवाल समेत पुलिस कार्यालय, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में गांधी और शास्त्री की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

विधायक धन सिंह नेगी ने छोलगांव में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ कर स्वच्छता अभियान में शिरकत की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, उपप्रधान मदन बिष्ट, बीडीओ बीपी डबराल, बीएस राणा, दिनेश जगवाण, सोहन रतूड़ी, सुरेश आर्य, उदय रावत, बालकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे। नगरपालिका ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर करीब पांच सौ कैरी बैग वितरित किए। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने नगरवासियों एवं व्यापारियों से पालीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, देवेंद्र नौडियाल, राकेश राणा आदि मौजूद थे। राजकीय पॉलिटेक्नीक गजा, जीआइसी म्याणी आदि में भी दोनों महापुरुषों की जयंती को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed