{"_id":"67a7925568bd06826e0f8e9b","slug":"38-new-tb-patients-found-in-rudraprayag-district-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-614731-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले में मिले टीबी के 38 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले में मिले टीबी के 38 नए मरीज
Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में चल रहे निक्षय शिविर अभियान में अभी तक 14,000 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमें टीबी के 38 नये मरीज सामने आए हैं। जनपद में पहले से 508 टीबी के मरीज पंजीकृत हैं। अब, मरीजों की कुल संख्या 546 हो गई है।
बीते वर्ष 7 दिसंबर से शुरू हुए 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के तहत अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली विकासखंड के कुल 336 ग्राम पंचायतों के साथ ही पांच निकाय क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग और सी-नाइटीन प्रोजेक्ट द्वारा संयुक्त रूप से लोगों की जांच की जा रही है। गांवों में शिविरों लगाकर लोगों से बातचीत की जा रही है। इस दौरान लंबे समय से खांसी से पीड़ित लोगों के बलगम की जांच की जा रही है। साथ ही पारिवारिक पृष्टभूमि की जानकारी प्राप्त कर मौके पर ही छाती का एक्स-रे किया जा रहा है। अभी तक 14000 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी हैं। इस दौरान टीबी रोग के 38 नये मरीज पाये गए हैं, जिनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राम प्रकाश और क्षय रोग जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश बगवाड़ी ने बताया कि 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के 64 दिन पूरे हो चुके हैं। रिपोर्ट के आधार पर 38 नये लोगों में टीबी रोग की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही अन्य लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।