{"_id":"5b77035842c792464625401f","slug":"31534526296-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को दी भावभिनी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को दी भावभिनी श्रद्धांजलि
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण की मौजूदगी में पार्टीजनों ने कार्यालय में शोक सभा आयोजित की। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी को याद कर उनके आदर्शों, विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। कप्रवाण ने कहा कि वाजपेयी भाजपा ही नहीं, वरन देश के सभी राजनीतिक दलों के साथ दुनिया के भी लोकप्रिय नेता थे। मौके पर महामंत्री अजय सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, महावीर पंवार, भारत भूषण भट्ट, सत्येंद्र बर्त्वाल सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कालिका प्रसाद खन्ना सहित अन्य लोगों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।