{"_id":"5980af004f1c1b0e468b45b6","slug":"31501605632-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई को तैयार रहें अधिकारी : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई को तैयार रहें अधिकारी : सीडीओ
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी की अध्यक्षता में बसुकेदार में आयोजित तहसील दिवस में 67 शिकायतें दर्ज हुई। सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी दर्ज शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जीआईसी के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में दानकोट गांव से आए प्रतिनिधिमंडल ने गांव का मुख्य स्रोत सूखने के चलते पेयजल संकट का मुद्दा अधिकारियों के सामने रखा। हाट-बीरों-बष्टी मार्ग पर बीते वर्ष 31 अक्तूबर को बारात बस दुर्घटना के घायलों को मुआवजा न मिलने की शिकायत भी दर्ज हुई, जिस पर सीडीओ ने तहसीलदार को नियमानुसार जांच के लिए कहा गया। तहसील दिवस में सड़क, बिजली, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं अधिक रही। इस मौक पर उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव, परियोजना निदेशक एनएस रावत, तहसीदार शालिनी मौर्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
प्रधान ने दो लोगों पर लगाया परेशान करने का आरोप
रुद्रप्रयाग। जीआईसी बसुकेदार में आयोजित तहसील दिवस में ग्राम पंचायत नागजई की महिला प्रधान ने गांव के दो लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि वे लोग सरकारी कार्यों का ठेका दिलाने सहित रुपये की मांग भी कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने बताया कि प्रधान की शिकायत पर मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।