{"_id":"5ff719538ebc3e31953682c5","slug":"31-year-old-man-seriously-injured-by-wild-boar-attack-rudrapryag-news-drn366962996","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअर के हमले से 31 वर्षीय युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूअर के हमले से 31 वर्षीय युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत भींगी में खच्चरों को चुगान के लिए ले जा रहे एक व्यक्ति को जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को भींगी गांव निवासी व उप प्रधान कुलदीप सिंह (31) पुत्र जसपाल सिंह अपने खच्चरों को चुगान के लिए सिलगोट की तरफ ले जा रहे थे। तभी झाड़ियों में छुपे जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे। कुछ ग्रामीण शोर करते हुए मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख सूअर भागा। घायल को अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। यहां डा. राजीव गैरोला व डा. अंकुर ठाकुर ने बताया कि सूअर ने दोनों हाथ व पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों गहरे जख्म किए हैं, जिन पर टांके लगाए गए हैं। साथ ही अंदरूनी चोट व हड्डी फ्रेक्चर को लेकर एक्स-रे भी किया गया है, जिसके आधार पर आगे का उपचार किया जाएगा। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान संगठन ऊखीमठ ने वन विभाग से पीड़ित का इलाज करने के साथ ही मुआवजा देने की मांग की है। संवाद