{"_id":"65f307ea5a96ae401b0f4663","slug":"235-horses-and-mules-registered-for-kedarnath-yatra-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1031-105501-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा के लिए 235 घोड़ा-खच्चरों का हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा के लिए 235 घोड़ा-खच्चरों का हुआ पंजीकरण
Thu, 14 Mar 2024 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
10 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारी जोरों पर
रुद्रप्रयाग। आगामी 10 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के लिए पशुपालन विभाग ने घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण व स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है। अभी तक विभाग की ओर से 235 घोड़ा-खच्चरों की जांच कर उनका परीक्षण करते हुए इंटरनल चिप लगाई गई है।
12 मार्च से पशुपालन विभाग एवं जिला पंचायत ने केदारनाथ यात्रा के लिए घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। यात्रा व सामान ढोने के लिए घोड़ा-खच्चरों के पंजीकरण के लिए आगामी 25 मार्च तक केदारघाटी सहित अन्य क्षेत्रों में पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण, बीमा, ग्लैंडर्स रोग के लिए सैपलिंग की जा रही है। साथ ही इंटरनल चिप भी लगाई जा रही है, जिससे यात्रा के दौरान घोड़ा-खच्चर के संचालक, हॉकर और जानवर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
जिला पंचायत के कर निरीक्षक ज्ञानेंद्र बगवाड़ी और दिनेश नौटियाल ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पंजीकरण किया जा रहा है। तीन दिनों में अभी तक 235 घोडा-खच्चरों का पंजीकरण किया जा चुका है। बताया कि 15 मार्च को नैणी-पौंडार व ल्वारा व 16 मार्च को मैखंडा व बडासू में शिविर आयोजित किया जाएगा।