फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जिले में 196 लाभार्थियों ने नहीं बनाए पीएम आवास

जिले में 196 लाभार्थियों ने नहीं बनाए पीएम आवास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिले में 196 लाभार्थियों ने नहीं बनाए पीएम आवास

विज्ञापन
रुद्रपुर में जिले में 196 लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त लेने के बाद भी अपने आवासों का निर्माण नहीं कर रहे हैं। डीआरडीए की ओर से लाभार्थियों को 60-60 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी की जा चुकी है। विभाग ने इन लाभार्थियों को तत्काल काम शुरू करने के हिदायत दी है। जल्द ही विभाग लाभार्थियों से किस्त की रकम भी वसूल सकता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रत्येक लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए 1.30 लाख रुपये की धनराशि तीन किस्तों में अदा की जाती है। जिले के सभी सात ब्लॉकों में वर्ष 2016-17 और 2017-18 में करीब 3405 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए थे। इनमें से जिला ग्रामीण विकास विभाग ने 3209 लाभार्थियों के आवास भी बनवा दिए हैं। इनमें स्वीकृत जसपुर के131 लाभार्थियों, काशीपुर के 81 में सभी ने आवासों का निर्माण कर लिया। लेकिन बाजपुर के 376 में से 24, गदरपुर के 413 में से 29, रुद्रपुर के 358 में से 61, सितारगंज के 1382 में 59 व खटीमा के 664 में से 23 लाभार्थियों ने पहली किस्त के रूप में 60-60 हजार रुपये तो विभाग से खातों में ले लिए लेकिन अभी तक आवास नहीं बनवाए। इससे दो सालों से कुल 196 प्रधानमंत्री आवास नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed