{"_id":"5b2a88874f1c1b315d8b63a4","slug":"21529514119-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने पत्नी सहित बाबा केदार के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने पत्नी सहित बाबा केदार के दर्शन किए
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने अपनी पत्नी किरण देवी के साथ बाबा केदार के दर्शन कर जलाभिषेक किया। करीब दो घंटे तक धाम में रहे केंद्रीय मंत्री ने तीर्थ पुरोहितों, श्रद्धालुओं, अधिकारियों और बीकेटीसी के पदाधिकारियों से बातचीत भी की।
बुधवार को केंद्रीय मंत्री यादव अपनी पत्नी के साथ प्रात: 7.30 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। यहां पर एसडीएम विनोद कुमार व पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह ने उनकी अगुवानी की। केंद्रीय मंत्री हेलीपैड से मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और 30 मिनट तक पूजा-अर्चना के उपरांत गंगाजल व दूध से बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर से बाहर आने के बाद उन्होंने यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इससे पूर्व उन्होंने सिक्स सिग्मा के हाई अल्टीट्यूट अस्पताल में डा. प्रदीप भारद्वाज से चेकअप भी कराया। सुबह 9.30 बजे श्रीबदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक, बीकेटीसी के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी, निम के देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद थे।