फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मिनी बैंक दैड़ा में गबन की जांच को चार सदस्यीय कमेटी गठित

मिनी बैंक दैड़ा में गबन की जांच को चार सदस्यीय कमेटी गठित

Tue, 17 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मिनी बैंक दैड़ा में गबन की जांच को चार सदस्यीय कमेटी गठित

विज्ञापन
ऊखीमठ। मिनी बैंक दैड़ा-मस्तूरा में वर्ष 2005-06 में हुए लाखों रुपये के गबन की जांच के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह टीम दस्तावेजों की जांच और काश्तकारों से वार्ता कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

जिलाधिकारी घिल्डियाल ने बताया कि सहकारिता को भी मामले में अभी तक हुई जांच की रिपोर्ट देने को कहा गया है। वित्तीय धांधली की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर ऊखीमठ तहसील परिसर में दो अप्रैल से तुंगनाथ घाटी के करोखी, रौडू, दिलमी, सारी, ऊषाड़ा, हुड्डू, कांडा, कर्णधार आदि गांव के ग्रामीणों की किसान-काश्तकार संघर्ष समिति का जांच को लेकर आंदोलन 16वें दिन में भी जारी रहा। इधर, जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, राजराम सेमवाल, संगीता नेगी, ग्राम प्रधान जसमति देवी, मोहन सिंह रावत, रणजीत रावत, महावीर नेगी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से मामले की जांच करने की मांग की। धरने पर बैठने वालों में अधिवक्ता वीरेंद्र गोस्वामी, वंशीधर नौटियाल, नारायण सिंह नेगी, भ्यूंराज सिंह भट्ट, कुंवर सिंह नेगी, अमर सिंह रावत और रजपाल भट्ट आदि धरने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed