{"_id":"6aba68d23fc2bb975901299b","slug":"2036-voters-will-cast-their-votes-in-the-student-union-election-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121242-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: छात्र संघ चुनाव में 2036 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: छात्र संघ चुनाव में 2036 मतदाता करेंगे मतदान
Mon, 28 Sep 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की पूरी तैयारी है। अध्यक्ष से लेकर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तक के प्रत्याशी समर्थकों के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचे और अपने पक्ष में माहौल बनाने को ताकत झोंकी। महाविद्यालय परिसर से लेकर मुख्य बाजार तक बैनर-पोस्टरों और समर्थकों की सक्रियता ने छात्रसंघ चुनाव की पारा बढ़ाया। आज मंगलवार को छात्र संघ के चुनाव होने है जिसमें 2036 मतदाता मतदान करेंगे।
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में हैं। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. सुखपाल सिंह रौतेला ने बताया कि मंगलवार को करीब 2036 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष और सचिव समेत छह पदों पर कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से लक्की राणा, एनएसयूआई से उज्ज्वल प्रसाद मैठाणी और जय हो छात्र संगठन से मानसी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सचिव पद पर एबीवीपी के लोकेश बिष्ट, एनएसयूआई के सोमदेव प्रसाद और आर्यन छात्र संगठन की मनीषा के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तीन-तीन, जबकि सह सचिव पद पर दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।