फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ : आपदा से पुनर्निर्माण के सफर पर बनेंगी डाक्यूमेंट्री

केदारनाथ : आपदा से पुनर्निर्माण के सफर पर बनेंगी डाक्यूमेंट्री

Thu, 08 Nov 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ : आपदा से पुनर्निर्माण के सफर पर बनेंगी डाक्यूमेंट्री
केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड शासन को केदारनाथ में आपदा से पुनर्निर्माण के सफर पर डाक्यूमेंट्री बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुनर्निर्माण कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का भी डाक्यूमेंट्री में प्रमुखता से जिक्र करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने फोटो गैलरी के निरीक्षण के दौरान केदारनाथ पर डाक्यूमेंट्री बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने 16/17 की तबाही से लेकर अभी तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों के फोटो व वीडियो के साथ यात्रा संचालन और कार्यों में आने वाली मौसम व अन्य प्रकार की दिक्कतों का भी उल्लेख करने को कहा। यह डाक्यूमेंटी 12 से 15 मिनट की होगी। इस डाक्यूमेंट्री से देश-दुनिया को पता लगेगा कि अधिकारियों/कर्मचारियों और मजदूरों ने 11500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में विषम परिस्थितियों के बाद भी किस तरीके से कार्य किया है। बर्फबारी और दिन में भी माइनस 8 डिग्री तापमान में केदारनाथ को संवारने का कार्य किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


गरुड़चट्टी नहीं जा सके पीएम मोदी
केदारनाथ। प्रधानमंत्री अपनी साधना स्थली गरुड़चट्टी का भ्रमण नहीं कर सके। बीते सप्ताह हुई भारी बर्फबारी के कारण यहां का रास्ता बंद है, जिससे पीएम का गरुड़चट्टी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि मोदी ने 80 के दशक में गरुड़चट्टी में डेढ़ माह तक साधना की थी। इस दौरान वे हर रोज बाबा केदार के दर्शन को मंदिर में पहुंचते थे और कुछ समय परिसर में बिताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौन गुफा के दर्शन को फिर आऊंगा
केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर से करीब एक किमी दूर मंदाकिनी नदी के ऊपरी तरफ बनाई गई मौन गुफा को भी नहीं देख पाए। उन्होंने कहा कि अब जब भी धाम आऊंगा, गुफा के दर्शन जरूर करूंगा। बता दें कि पीएम मोदी के कहने पर केदारनाथ में अध्यात्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुफा का निर्माण कराया गया है। आने वाले समय में यहां अलग-अलग स्थानों पर और गुफाएं बनाई जानी हैं। ब्यूरो


लोगों को स्वस्थ रहने का आशीष दिया
केदारनाथ। प्रधानमंत्री मोदी जब मंदिर परिसर से आगे बढ़ते हुए मंदिर मार्ग की तरफ बढ़ने लगे तो मंदिर के दायीं तरफ एकत्रित लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इस पर, पीएम ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और स्वस्थ रहने का आशीष दिया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य बढ़िया रखिए। उन्होंने मंदिर मार्ग पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed