{"_id":"5a96e45f4f1c1b45438b4b41","slug":"191519838303-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदेरे में बनाए गए चेक डेमों के जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदेरे में बनाए गए चेक डेमों के जांच की मांग
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत बुरूवा के ग्राम प्रधान ने पदेरे गदेरे में सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए चेकडैम निर्माण के जांच की मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान नरोत्तम सिंह धिरवाण ने कहा कि वर्ष 2016-17 में सिंचाई विभाग केदारनाथ डिवीजन की ओर से लाखों की लागत से गांव के गदेरे में बाढ़ सुरक्षा के तहत चेकडैम बनाए गए थे जो अधूरे हैं। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि बीडीसी व तहसील दिवस में कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मामले की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच की मांग की। इधर, डीएम ने बताया कि मामले में संबंधित ईई से जानकारी मांगी जाएगी।