{"_id":"5a47c13b4f1c1bf61b8b5d49","slug":"191514651963-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजुकेशन मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजुकेशन मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर विभाग से जल्द प्रोन्नत सूची जारी करने की मांग की गई।
एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता विभोर नौटियाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह गुसाईं व महामंत्री महादेव मैठाणी के नेतृत्व में विद्यालयी शिक्षा विभाग के लिपिक वर्ग कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान सीईओ, डीईओ, बीईओ व स्कूल कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बताया कि प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पदों पर पदोन्नति के लिए एक माह पहले डीपीसी और काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके सूची जारी नहीं की जा रही है। समय से सूची जारी नहीं होने से 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे कर्मी प्रोन्नति के हक से वंचित रह गए हैं। इस दौरान हड़ताली कर्मियों ने शासन व विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।