{"_id":"598746d94f1c1bb9658b4a19","slug":"191502037721-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय प्राथमिक विद्यालय बष्ठी के भवन की बनेगी नई छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बष्ठी के भवन की बनेगी नई छत
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बष्टी की जर्जर हो चुकी छत का पुनर्निर्माण किया जाएगा। सीएम के निर्देश पर डीएम की ओर से दिए आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने भवन का निरीक्षण कर छत के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
अगस्त्यमुनि ब्लाक के दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय बष्टी के जर्जर भवन में 61 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बरसात में तो छत से पानी कक्षा-कक्षों व बरामदे में घुस रहा है। भवन की दयनीय हालात के बारे में यहां के छात्र-छात्राओं ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर, सुरक्षा की गुहार लगाई थी। अमर उजाला ने एक अगस्त के अंक में पेज तीन पर सीएम को बताई स्कूल की दयनीय स्थिति, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। सीएम ने खबर का संज्ञान लिया और तुरंत डीएम मंगेश घिल्डियाल को ट्वीट कर स्कूल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर लोनिवि ऊखीमठ के ईई मनोज दास ने टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण कर छत पुनर्निर्माण की बात कही। अधिशासी अभियंता दास ने बताया कि छत के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि एक माह में कार्य पूरा करने को कहा गया है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमला पंवार, सहायक शिक्षक दीपक भट्ट सहित छात्रा सोनम, साक्षी, दिव्यांशु सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उनके पत्र पर मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिए जाने पर आभार जताया।