{"_id":"5ab139eb4f1c1bb9758b6618","slug":"181521564139-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर मार्ग के लिए आंदोलन करेंगे तेबड़ी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर मार्ग के लिए आंदोलन करेंगे तेबड़ी के ग्रामीण
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत तेवड़ी, मोली और कैड़ा के ग्रामीणों ने स्वीकृत कोंथा-तेवड़ी-कालई-मोली मोटर मार्ग का जल्द निर्माण शुरू नहीं होने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2011 में 3 किमी कोंथा-तेवड़ी-कालई मार्ग स्वीकृत किया गया था, लेकिन 7 वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यातायात के अभाव में ग्राम पंचायत तेवड़ी, मोली व केडा की ढाई हजार आबादी को मीलों पैदल नापना पड़ रहा है। कहा कि गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी दम तोड़ रही हैं। उन्होंने 31 मार्च तक मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर दो अप्रैल को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन और 30 अप्रैल को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा में चक्काजाम की चेतावनी दी। इधर, लोनिवि के ईई मनोज दास ने बताया कि मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार कर कुछ दिन पूर्व शासन को भेज दी गई है।