फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   173 polling parties returned from Kedarnath assembly by-election voting.

Rudraprayag News: केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव मतदान से लौटी 173 पोलिंग पार्टियां

Thu, 21 Nov 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 21 Nov 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
173 polling parties returned from Kedarnath assembly by-election voting.

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव मतदान के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां चुनाव संग्रहण केंद्र पहुंच गई हैं। यहां सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। साथ ही पुलिस, पीएससी सहित अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ी तैनात की गई है।



बुधवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियों का लौटना शुरू हो गया था। अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के आसपास के पोलिंग बूथ की पोलिंग पार्टियां आठ बजे तक वापस लौट आईं थी। वहीं, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, कालीमठ घाटी, क्यूंजा घाटी, तुंगनाथ घाटी से लेकर गौरीकुंड, सोनप्रयाग, त्रियुगीनारायण, फाटा, रेल, चंद्रापुरी, भीरी सहित अन्य बूथों की पोलिंग पार्टियां रात्रि 10 से 11 बजे तक पहुंची। देर रात्रि भी कई दूरस्थ पोलिंग पार्टियां वापस लौटी। बृहस्पतिवार को दोपहर तक दूरस्थ गौंडार, तोषी, चिलौंड, कुणजेठी, जग्गी-बग्वान, बेडूला सहित सात पोलिंग पार्टियां भी सकुशल वापस लौट आईं।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी 173 पोलिंग बूथों की पार्टियां लौट आई हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ईवीएम मशीनों को कड़े सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। दूसरी तरफ 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed