{"_id":"5c532404bdec224dab5ffb3d","slug":"171548952580-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दी में अवैध रूप से मछली मार रहे व्यक्ति को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दी में अवैध रूप से मछली मार रहे व्यक्ति को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अलकनंदा नदी में अवैध तरीके से जाल डालकर मछली मारने पर वन विभाग ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
बृहस्पतिवार को रेंजर आलोकी, वन दरोगा शिशुपाल सिंह नेगी, वन आरक्षी प्रकाश व श्रमिक जयपाल द्वारा अलकनंदा नदी किनारे गश्त की गई। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा नदी में जाल डालकर मछलियों का अवैध शिकार किया जा रहा था, जिसे मौके पर दबोच लिया गया। इसके बाद आरोपी को रेंज कार्यालय लाया गया। जहां पूछताछ के बाद उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। वन क्षेत्राधिकारी आलोकी ने कहा कि पिछले कई दिनों से नदी में मछलियों के अवैध शिकार की शिकायतें मिल रही थी। इसी के तहत गश्त के दौरान आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा गया है। उन्होंने वन दरोगा को नियमित गश्त करने के आदेश भी दिए।